Sunday, 2 October 2016

Dr. S.N. Subbarao Ji, Dr Mahendra Nagar Ji & Sudhir Bhai at Srinagar Kashmir India

SEWADHAM ASHRAM UJJAIN

  Dr. S.N. Subbarao & +Sudhir Goyal  at Srinagar, Kashmir 


श्रीनगर, कश्मीर से डॉ. एस. एन. सुब्बाराव के साथ सुधीर भाई गोयल 

एक रिपोर्ट


मैं अक्टूबर को सांय बजे लगभग श्रीनगर, कश्मीर एयरपोर्ट पहुँचा मेरे साथ इंदौर से डॉ. महेंद्र नागर, मैनेजिंग ट्रस्टी राष्ट्रीय युवा योजना और उज्जैन सेवाधाम आश्रम से रफ़ीक खान थे, एयरपोर्ट पर परवेज़ भाई और उनके साथी हमे लेने आए |  

राष्ट्रीय युवा योजना संचालक डॉ. एस. एन. सुब्बाराव पहले ही पहुँच चुके थे, हम शांग्रिला शिकारे पर रुके देर रात तक कश्मीर के कुछ युवाओं से  कश्मीर समस्या, वर्तमान वातावरण एवं निदान और शांति आदि विषयों पर उनके विचार जाने  और विचारों  का आदान प्रदान हुआ

अक्टूबर अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर सुबह भाईजी डॉ. सुब्बारावजी के साथ शांति प्रार्थना आयोजित हुई इसमें कश्मीर के कुछ लोगों के साथ डॉ. डॉ. महेंद्र नागर (इंदौर)सदाविजय जी (महाराष्ट्र), संजय राय जी (दिल्ली), विशाल आर्य जी (.प्र.), राममोहन राय जी (हरियाणा) और रफ़ीक खान (सेवाधाम आश्रम, उज्जैन) के साथ ही स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित थे | प्रार्थना के बाद नक्सीलीट पुरस्कार प्राप्त राजेंद्र सिंह, विनायक पाटिल भी अपने साथियों के साथ सम्मिलित हुए |

शाम को इसी प्रकार डलझील स्थित नेहरू पार्क पर भी  कश्मीर में शांति और अमन चैन को लेकर प्रार्थना सभा हुई और रात नौ बजे तक चर्चाओँ का दौर चलता रहा |

आज मैंने  भाईजी डॉ. सुब्बाराव जी और साथियोँ के साथ यतीमखाना और अस्पताल में जाकर पीड़ितों के हाल - चाल भी जाने, नागरिकों से चर्चा की और यह चर्चा कल भी जारी रहेगी |

इस यात्रा पर विस्तृत रिपोर्ट मेरे उज्जैन आने पर देने का प्रयास रहेगा |


सुधीर भाई गोयल
संस्थापक
सेवाधाम आश्रमउज्जैन

No comments:

Post a Comment